हादसे का मार्मिक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह राजमार्ग पर जा रही स्कूटी को बस रौंदते हुए आगे बढ़ जाती है। बताया जा रहा है कि महिला कठुआ के गांव खरोट की रहने वाली थी और उसकी शादी हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में हुई थी।
सूचना मिलते ही महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे। अपनी बहन की मौत की खबर सुनकर भाई और अन्य परिजन बिलख उठे। वहीं, गांव में जिसे भी खबर मिली, उन्होंने इस पर गहरा शोक जताया। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।