फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua: पलभर में मातम में बदलीं खुशियां... भैया दूज पर भाई को तिलक लगाने आ रही बहन की सड़क हादसे में मौत

Wed, 26 Oct 2022 04:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

कठुआ में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला कठुआ के गांव खरोट की रहने वाली थी और अपने ससुराल कांगड़ा से अपने मायके घर खरोट में भैया दूज पर भाई को टीका लगाने के लिए आ रही थी।
विज्ञापन
Kathua - फोटो : अनिल कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला कठुआ में एक परिवार की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं। बुधवार को भैया दूज के अवसर पर महिला अपने भाई को तिलक लगाने के लिए आ रही थी। इस दौरान रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही महिला के मायके और ससुराल में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल कठुआ लाया गया, लेकिन स्कूटी सवार नीलम देवी को बचाया नहीं जा सका। वहीं, व्यक्ति का इलाज जारी है।

विज्ञापन

Kathua - फोटो : अनिल कुमार
हादसे का मार्मिक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह राजमार्ग पर जा रही स्कूटी को बस रौंदते हुए आगे बढ़ जाती है। बताया जा रहा है कि महिला कठुआ के गांव खरोट की रहने वाली थी और उसकी शादी हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में हुई थी।

सूचना मिलते ही महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे। अपनी बहन की मौत की खबर सुनकर भाई और अन्य परिजन बिलख उठे। वहीं, गांव में जिसे भी खबर मिली, उन्होंने इस पर गहरा शोक जताया। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें