फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से होता है कल्याण

Mon, 05 May 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शहर के पटेल नगर में श्रीमद भगवत कथा के दौरान प्रवचन का श्रवण करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
पटेल नगर में पिछले सात दिन से जारी श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ का समापन
विज्ञापन

कठुआ। शहर के पटेल नगर में पिछले सात दिनों से जारी श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ का समापन हो गया। रविवार को समापन के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया।
इसमें बड़ी संख्या में पहुंचकर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भागवत कथा के समापन सत्र में कथाव्यास विजय कृष्ण पराशर ने चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या करते हुए भक्तों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से कल्याण होता है। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरि लीला श्री रासलीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंस वध, रुक्मिणी विवाह, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्ति रस में डुबो दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें