फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लाखों के गहने और चोरी का वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी और बरामद आभूषण दिखाती पुलिस
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने शहर में बीते 9 दिसंबर और 10 दिसंबर को हुई दो चोरी के मामलों को सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लाखों रुपये के चोरी किए गहने और एक वाहन बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों की शहर में अन्य चोरी की वारदातों में संलिप्त हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वीरवार को डीएसपी मुख्यालय रविंद्र सिंह ने बताया कि बीते 9 दिसंबर को हटली मोड़ इलाके से एक शिकायत मिलती है। जिसमें खुशी चौधरी पत्नी विशाल कुमार निवासी हटली मोड ने बताया कि बीती रात को अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनकर घर में रखा 8 से 10 तोले सोने के गहने चुरा लिए गए है। जिसके बाद हटली चौकी में मामला दर्ज कर चौकी प्रभारी शुभम महाजन की देखरेख में गठित टीम ने एक आरोपी चोर जिसकी पहचान अंकुश शर्मा पुत्र भारत भूषण निवासी वार्ड 13 तारानगर को गिरफ्तार किया जाता है। पुछताछ में आरोपी ने अपराध को कबूलते हुए उसे 12 लाख के गहनों की बरामदगी की जाती है। वहीं, अन्य मामला 10 दिसंबर का है। जिसमें राणा पुत्र मलकियत सिंह ने कठुआ थाना में शिकायत दर्ज करवा कर बताया कि चक देसा सिंह इलाके से उनका लोड कैरियर वाहन को चुरा लिया गया। जिसके बाद थाना प्रभारी संदीप चिब की नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी मदद से आरोपी चोर को गिरफ्तार कर वाहन की बरामदगी की है। आरोपी की पहचान वीरू लखोत्रा पुत्र प्रदीप चंद निवासी चक गद्दादर के रूप में हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों चोरों की शहर में हाल फिलहाल में आधा दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदातों की संलिप्त होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने बताया कि अभी जांच प्रारंभिक चरण में है और पुलिस हर पहलू को खंगालने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें