फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बरवाल में वार्षिक छिंज मेले में जम्मू के संजय पहलवान बने विजेता

विज्ञापन
बरवाल गांव में दंगल शुरू करवाते विधायक राजीव जसरोटिया। संवाद
विज्ञापन
शहर से सटे गांव बरवाल में रविवार को वार्षिक छिंज मेले में कुश्ती का आयोजन किया गया। मेले में जम्मू-कश्मीर के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से आए नामी पहलवानों ने दमखम दिखाए। शाम को हुई बड़ी माली के मुकाबले में जम्मू के पहलवान संजय और श्रवण दीनानगर के बीच शुरू हुआ। इस मुकाबले में जम्मू के संजय पहलवान विजेता रहे।
विज्ञापन

गांव में स्थित पीर बाबा और बजरंग बली के स्थान को समर्पित छिंज मेले के दौरान दोपहर के बाद से शुरू हुआ कुश्तियों का दौर देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान छोटे-बड़े मिला कर कुल 120 मुकाबले हुए। पहलवानों के दांवपेचों का लुत्फ लेने के लिए जमा हुए लोगों में शामिल युवा, बच्चे और बुजुर्ग भी दिन भर पहलवानों का उत्साह बढ़ाते रहे। इससे वहां मेले जैसा माहौल बना रहा। वहीं शाम को बड़ी माली का मुकाबला जम्मू के पहलवान संजय और श्रवण दीनानगर के बीच शुरू हुआ। 31 हजार के इनाम वाली इस बड़ी माली के कड़े मुकाबले में में संजय के पहलवान विजेता रहे। वहीं छोटी माली का मुकाबला सन्नी पंजाब और अक्षय परगवाल जम्मू के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही पहलवानों भरपूर जोर-आजमाइश के साथ अपने-अपने दांव से प्रतिद्वंदी को पछाड़ने में लगा रहा। लेकिन लंबे संघर्ष के बाद निर्णय न आता देख आयोजकों ने 21 हजार के इनाम वाली माली को बराबरी का घोषित कर दिया।

इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित विधायक राजीव जसरोटिया ने दोनों ही विजेताओं आयोजकों द्वारा घोषित जीत की राशि वितरित की। छिंज मेला आयोजन को लेकर ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करने की जरूरत है, ताकि विविध सामाजिक बुुराइयों की ओर बढ़ रही युवा पीढ़ी को इससे बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें