हीरानगर: युवक को पूछताछ के लिए ले जाते हुए
- फोटो : अरुण खजूरिया
जम्मू संभाग के जिला कठुआ की तहसील हीरानगर में बुधवार सुबह पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। हीरानगर के हरिया चक्क व आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, सीमा पार से तस्करी के मामले में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।