फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपुर चेक पोस्ट का अमला बदला डॉक्टर व निलंबित 6 कर्मी जम्मू अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर में रिंडरपेस्ट चेक पोस्ट पर अनियमितताएं और लापरवाही के मामले में स्टाफ और डॉक्टर पर गाज गिरी है। पशुपालन निदेशालय ने लखनपुर रिंडरपेस्ट चेकपोस्ट पर तैनात दो वेटरनरी फार्मासिस्ट और चार एमटीएस को निलंबित कर लीवरफ्लूक और रिंडरपेस्ट कंट्रोल अधिकारी, जम्मू कार्यालय में अटैच किया गया है। वहीं इनके स्थान पर तीन वेटरनरी फार्मासिस्ट और तीन एमटीएस को तत्काल प्रभाव से रिलीव करते हुए लखनपुर में रिंडरपेस्ट चेकपोस्ट पर लगाया गया है। वहीं, लखनपुर में तैनात वेटरनरी सहायक सर्जन को भी लीवरफ्लूक और रिंडरपेस्ट कंट्रोल अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया है।
विज्ञापन

कार्रवाई का आधिकारिक आदेश सोमवार को जारी किया गया। दूसरे राज्यों से पोल्ट्री समेत अन्य लाइव स्टॉक की लखनपुर में जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसकी ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। रोजाना लखनपुर से निकलने वाले पोल्ट्री वाहनों की संख्या और उनमें जाने वाली पोल्ट्री की संख्या और उनके बैच का रिकॉर्ड अपडेट किया जाएगा। नए स्टाफ को लेकर जारी आदेश के तहत मासिक स्तर पर अपनी हाजिरी प्रस्तुत करने पर पोस्टिंग के मूल स्थान से जहां उन्हें वेतन जारी किया जाएगा, वहीं उन्हें तत्काल लखनपुर रिंडपेस्ट चेकपोस्ट में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल, लखनपुर की रिंडरपेस्ट कंट्रोल चेकपोस्ट में जांच के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया था। जहां सैंपल के नाम पर हर गाड़ी से मुर्गे को लेकर एक ही बाड़े में डाल दिया जाता था। ऐसे में जांच किसकी हुई और उसे किस वाहन से उतारा गया, इसका अंदाजा भी नहीं लगता था। जबकि लखनपुर में लिए जा रहे सैंपलों की लखनपुर में जांच भी नहीं हो रही थी। अमर उजाला की ओर से स्टिंग के बाद निदेशक डॉ. शुभ्रा शर्मा ने शनिवार रात लखनपुर का औचक दौरा किया। इस दौरान कुछ दस्तावेज भी जांच के लिए जब्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें