बिलावर। उपमंडल में आए दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर एडीसी बिलावर की अध्यक्षता में राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रणनीति बनाई गई और अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को बिलावर में 503 लोगों की रैपिड टेस्टिंग की गई है जिसमें 21 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। अधिकारी ने कहा कि रैपिड टेस्टिंग को और तेज गति देने के लिए टीमों का गठन किया गया है, जिससे संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। इस अवसर पर कई अधिकारी मौजूद रहे।