कठुआ। जिले में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 28 लोगों के चालान काटे। उनसे 15 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
बता दें, पिछले तीन दिनों में पुलिस ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर 49 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर वह कार्रवाई से बचना चाहते हैं, तो प्रोटोकॉल का पालन करें।