फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौल्का क्षेत्र में फंसे खानाबदोशों तक पहुंचाया राशन, कंबल और दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गर्मियां शुरू होते ही पहाड़ी क्षेत्रों की ओर पलायन कर रहे खानाबदोशों पर इस बार मौसम की मार पड़ी है। रौलका और दौल्का में खानाबदोश परिवारों के सदस्यों के फंसे होने की सूचना के बाद शनिवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। डीसी कठुआ राहुल यादव के निर्देश के बाद एसडीएम बनी की देखरेख में रौल्का में तहसीलदार बनी ने टीम सहित राहत सामग्री खानाबदोश परिवारों में बांटी। इस दौरान उन्हें राशन उपलब्ध करवाए जाने के साथ ही कंबल और दवाएं आदि भी उपलब्ध करवाए गए। एसडीएम बनी ने बताया कि शुक्रवार को सरथल और छत्रगलां के बीच चलाए गए रेस्कयू अभियान के बाद रौल्का की ओर भी टीमों को रवाना किया गया था। जानकारी मिलने के बाद उन तक मदद पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन

सरथल छत्रगलां के पारंपरिक रूट से पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जा रहे खानाबदोशों के 30 मवेशी अचानक हुई बर्फबारी और बारिश से मर गए। तेज बारिश से उफान पर आए सेवा दरिया में इन मवेशियों की जान चली गई। इसके बाद प्रशासन की ओर से शुक्रवार को उन्हें मेडिकल सुविधा, राशन, कंबल और सिर ढंकने के लिए ग्रेफ के स्टोर गलू में खुलवाए गए थे। खाना बदोश समुदाय के लोगों ने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें