बसोहली। बसोहली क्षेत्र के 18 केंद्रों में टीकाकरण जारी है। टीकाकरण के बाद व्यक्ति को ऑब्जर्वेशन रूम में रखकर स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है। उन्हेें डॉक्टरों के नंबर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि किसी भी समस्या के लिए वह संपर्क कर सके।
खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी ने बताया कि अब तक करीब 13 हजार लोग वैक्सीन ले चुके हैं। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 5 बजे तक टीकाकरण का समय रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि 1 मई से 18 वर्ष की आयु के ऊपर के लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी वैक्सीनेशन करवाएं ताकि कोरोना महामारी की लड़ाई में स्वास्थ्य विभाग के साथ नागरिक भी अहम योगदान दे सकें और कोरोना महामारी को परास्त करने मे अहम भूमिका निभा सकें।