कठुआ। लखनपुर में एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की दोपहर का है, जब एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी और कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा कि महिला को गंभीर चोटें आई हैं। महिला की पहचान पल्लवी देवी पत्नी कुलदीप कुमार निवासी मुठी राजबाग के रूप में हुई है।