कठुआ। बसोहली के अटल सेतु मार्ग पर न्यू पेट्रोल पंप के पास बुधवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन दुनेरा से बसोहली की ओर तेज गति से जा रहा था, जब यह हादसा पेश आया। हादसे में घायल को उपचार के लिए सीएचसी बसोहली ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी कठुआ रेफर किया गया। घायल की पहचान गगन शर्मा पुत्र शांति सरूप निवासी बसोहली वार्ड नंबर-6 के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात चालाक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।