फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार युवक घायल, जीएमसी में भर्ती

Mon, 13 Apr 2026 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगरी कस्बे में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार चार युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मामला शनिवार की रात का बताया जा रहा है। यहां दोनों तरफ से आ रही मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। दोनों मोटरसाइकिलों पर दो-दो लोग सवार थे जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की पहचान लाल हुसैन (23) पुत्र गामी दीन और यासिर (17) पिता बशीर अहमद दोनों निवासी डडोली नगरी जबकि रमन कुमार (19) पुत्र हरबंस लाल और रोहित कुमार (22) पुत्र सोमराज दोनों निवासी लखलोट नगरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घायलों को पैर के अलावा अंदरूनी चोटें आई हैं। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें