फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मवेशी तस्कर पीएसए के तहत गिरफ्तार, कोट भलवाल जेल में किया बंद

Wed, 01 Apr 2026 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने मवेशी तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधी को पीएसए के तहत गिरफ्तार कर उसे सेंटर जेल कोट भलवाल जेल में बंद कर दिया है। इस कार्रवाई को लखनपुर थाना प्रभारी नीरज चौधरी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मुजफ्फर हुसैन पुत्र गुलाम नबी शाह निवासी चमलवास लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। इसके खिलाफ लखनपुर और कठुआ थाना में तीन एफआईआर दर्ज है। गत सोमवार को पुलिस की ओर से एक डोजियर तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट को भेजा। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच कर उसे पहले लखनपुर लाया गया और उसके बाद उसे जम्मू स्थित जेल में बंद कर दिया गया। पुलिस ने दावा किया कि इस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में मवेशी तस्करी पर अंकुश लगेगा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें