कठुआ। बिलावर के पुलिस आउट पोस्ट कोहग इलाके में एक संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सोमवार सुबह लोगों ने गांव में हवाई जहाज के आकार का एक गुब्बारा देखा जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) लिखा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुब्बारे के यहां पहुंचने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद