कठुआ। पुलिस ने गश्त के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दोनों आरोपियों से 10.34 ग्राम हेरोइन बरामद की है जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला बीते शुक्रवार का है जब गश्त लगा रही टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की रोककर तलाशी ली और हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि पुलिस मोटरसाइकिल को जब्त किया है जिस पर नागिंद्र सिंह निवासी कठुआ और रोहित सिंह निवासी चंबे दा बाग कठुआ सवार थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद