संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़ीन में राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें सेमेस्टर-6 की वैशाली ने प्रथम, छठे सेमेस्टर की कनिका ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मुनीषा देवी की ओर से किया गया। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता वंदे मातरम् की गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक महत्व को समर्पित रही। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को वंदे मातरम में निहित एकता, त्याग और राष्ट्र भक्ति के संदेश पर विचार करने के लिए प्रेरित करना था। कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. अनुपमा गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।