कठुआ। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध खनन में संलिप्त सात वाहनों को जब्त किया है। इन वाहनों में 5 डंपर और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल है। पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को कानूनी कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को सौंप दिए है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को कठुआ पुलिस ने नगरी क्षेत्र से दो डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली) को बिना वैध अनुमति के खनन सामग्री ढुलाई करने में जब्त किया है। वहीं, बसोहली ने दो डंपरों पर कानूनी कार्रवाई की है जबकि एक डंपर को हीरानगर लिस पुलिस ने लोंडी नाका पर जब्त किया है।