कठुआ। हीरानगर पुलिस ने डिंगा अंब इलाके से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.03 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को जब्त किया है जिसमें आरोपियों ने नशा छिपा रखा था। पुलिस के अनुसार मामला बीते शनिवार की रात का है। पुलिस टीम ने दयालाचक-बिलावर मार्ग पर नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से चिट्टा बरामद कर मौके पर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जावेद अख्तर और शीतल कलोत्रा निवासी बिलावर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हीरानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।