कठुआ। पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उससे 5.24 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामला बीते रविवार मग्गर खड्ड का है। पुलिस के अनसुार टीम ने नाका लगाकर संदिग्धों की जांच की जा रही थी। इस बीच एक संदिग्ध से तलाशी के दाैरान हेरोइन बरामद की। आरोपी को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद सलीम निवासी वार्ड नंबर-2 जगतपुर मग्गर खड्ड कठुआ के रूप में हुई है। संवाद