संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली के एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय शीतकालीन शिविर के तीसरे दिन एक व्याख्यान और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के अलावा विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन लाल के संबोधन से हुआ। इसमें बसोहली के प्रख्यात समाजसेवी शिव कुमार पाधा ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने मादक पदार्थों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेवकों ने रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें 40 एनएसएस स्वयंसेवकों को चार टीमों में विभाजित किया गया। इसमें प्रियंका देवी के नेतृत्व में सरोजिनी नायडू टीम प्रतियोगिता को विजेता घोषित किया गया।