कठुआ। जीआरपी पुलिस टीम ने बुद्धि रेलवे स्टेशन के नजदीक दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मामला शुक्रवार की सुबह का है। आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह निवासी गोविंदपुर होशियारपुर और सुनील शर्मा निवासी बग्गन बिलावर के रूप में हुई है।