कठुआ। पुलिस दो अलग-अलग जगह दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12.10 ग्राम हेरोइन जब्त की है। इन आरोपी नशा तस्करों को कठुआ और बिलावर पुलिस ने बीते शनिवार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कठुआ आशीष शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस ने टीम ने शहर से सटे कूके चक इलाके में गश्त लगाते एक संदिग्ध व्यक्ति की रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से पुलिस ने 7.23 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया। आरोपी की पहचान जसबीर सिंह पुत्र किशन चंद निवासी चक द्राब खान कठुआ के रूप में हुई है। अन्य मामला बिलावर के मालती लिंक मार्ग का है। इसमें थाना प्रभारी बिलावर जहीर मुश्ताक की टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध को पकड़ कर तलाशी ली। पुलिस ने उसके कब्जे से 4.87 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी रामकोट बिलावर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।