फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय डिग्री कॉलेज बनी में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसे कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और पर्यावरण विज्ञान विभाग ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने अन्य विद्यार्थियों के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत देवदार के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निशा देवी और पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्राध्यापक प्रो. नसीब कुमार भगत के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर और उसके आसपास दर्जनों देवदार के पौधे रोपे। अभियान में उपस्थित विद्यार्थियों ने पौधरोपण के बाद पौधों की रक्षा करने और स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण मुहिम में सक्रिय रूप से भाग लेने लिए सामूहिक शपथ ग्रहण की। इस मौके पर स्टाफ सदस्यों में डॉ. नरिंदर कुमार, प्रो. आकाश जुत्शी, प्रो. विश्व थापा, डॉ. सुनील कुमार और रछपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें