फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल कर 14 मवेशियों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। हीरानगर पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल कर 14 मवेशियों को मुक्त करवाया है। जानकारी के अनुसार मवेशी तस्करी का मामला शुक्रवार की सुबह का है। हीरानगर थाने के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोंडी मोड़ स्थित नाका चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका। वाहन पंजीकरण पीबी02बीक्यू की तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने उसमे 14 मवेशियों को पाया। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक में अमानवीय तरीके से लदे सभी मवेशियों को मुक्त करवाया गया। आरोपी वाहन चालक की पहचान अमर देव निवासी असम के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में हीरानगर थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें