फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एक किलो चरस सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने बसोहली मोड़ से एक किलो चरस के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामला बुधवार की देर शाम का बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नशा तस्कर नशे के कारोबार के लिए इलाके में घूम रहा है। इसके बाद पीएसआई पुरुषोत्तम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने लखनपुर के बसोहली मोड़ से बंसतपुर की ओर जाते संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। उसके पास से पुलिस एक किलो चरस बरामद की। जिसे मौके पर ही जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार पुत्र राम लाल निवासी रंजीतपुर आनंदपुर बिश्नाह के रूप में हुई है। पुलिस ने लखनपुर थाने में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें