कठुआ। जिला बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता कुलदीप शर्मा की माता की आकस्मिक मौत के चलते वीरवार को न्यायालय में कामकाज ठप रखा। अधिवक्ता की माता का बीती बुधवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वीरवार को जिला बार एसोसिएशन ने सूचना जारी कर सभी सहयोगियों को अधिवक्ता की माता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सभी न्यायालयों के कामकाज को निलंबित कर दिया। इसके चलते राजस्व न्यायालयों, ट्रिब्यूनल, सब रजिस्ट्रार आदि सहित जिले के सभी सिविल और आपराधिक न्यायालयों में कामकाज ठप रहा। जिला बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता की माता की मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि पूरी बार एसोसिएशन इस दुख के वक्त में अधिवक्ता के साथ खड़ी है। वहीं, वीरवार की दोपहर एक बजे के बाद अधिवक्ता की माता का शहर के कालीबड़ी स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।