फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अवैध खनन सामग्री परिवहन में संलिप्त सात ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बिलावर। बिलावर पुलिस ने पिछले चौबीस घंटों में अवैध तरीके से खनन सामग्री परिवहन में संलिप्त सात ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया है। जब्त सभी वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला भूवैज्ञानिक और खनन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अुनसार, बिलावर पुलिस ने नाका चेकिंग और गश्त के दौरान दो ट्रैक्टर ट्रालियों को बीते बुधवार को और तीन अन्य को वीरवार दोपहर को जब्त किया है। सभी वाहन बिना वैध दस्तावेजों के रेत, बजरी और पत्थरों का परिवहन करने में शामिल थे। जिनका पंजीकरण जेके02जी-2859, जेके08जी-1846, जेके08एच-8338, जेके08एच-8349, रजिस्टर नंबर पीबी06बीजे-9788, जबकि दो अन्य ट्रैक्टर बिना पंजीकरण के अवैध तरीके से खनन सामग्री की ढुलाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें