फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पलासी क्षेत्र के दो नंबरदारों को बदलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बसोहली के पलासी पंचायत के स्थानीय लोगों ने एक बैठक का आयोजन किया। इसमें वार्डों के लोगों ने सर्वसम्मति से पालसी और थाना क्षेत्र के दो नंबरदारों को बदलने का प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि दोनों नंबरदारों की सेवानिवृत्ति की आयु हो चुकी है। लिहाजा दोनों नंबरदारों को बदल कर उनकी जगह पर युवा नंबरदारों की नियुक्ति की जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान में पलासी के नंबरदार तारा चंद और थाना क्षेत्र के नंबरदार जोगिंद्र कुमार अपनी बढ़ती आयु के परिणामस्वरूप पहाड़ी और दुर्गम इलाकों तक अपनी पहुंच बनाने में असफल हो रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को समय रहते सरकारी सूचना उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी रोष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें