फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आदतन अपराधी पर लगाया पीएसए, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मढ़ीन पुलिस ने एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ राजबाग थाने में पहले से ही कई सारे आपराधिक मामले दर्ज हैं। सोमवार को गिरफ्तार आरोपी को केंद्रीय जेल कोट भलवाल जम्मू में भेज दिया गया है। आरोपी व्यक्ति की पहचान नजीर अहमद निवासी बाथल चक मढ़ीन के रूप में हुई है। जिले में आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले आरोपी के खिलाफ एक डोजियर तैयार किया। सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम- 1978 (पीएसए) के तहत आरोपी को हिरासत में लेने के लिए डोजियर को जिला मजिस्ट्रेट को भेजा गया था। जिसका जिला मजिस्ट्रेट ने पीएसए के तहत हिरासत वारंट को जारी कर दिया। सोमवार को वारंट का निष्पादन किया गया और उसकी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए आरोपी को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल कोट भलवाल जम्मू भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें