कठुआ। पिछले सात साल से वांछित भगोड़े को राजबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित थाने को सौंप दिया है। मामला वर्ष 2017 का है। भद्रवाह पुलिस ने मामले में आरोपी भगोड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। बुधवार को राजबाग पुलिस को मामले में वांछत भगोड़े की इलाके में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर भगोड़े को धर दबोचा और उसे भद्रवाह पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान गुलाम नबी पुत्र लाल हुसैन निवासी सुंजवां के रूप में हुई है। संवाद