कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज में तीन नए आपराधिक कानूनों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की साहित्यिक समिति ने जिला पुलिस के सहयोग से किया। इसमें कानूनी विशेषज्ञों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों, शिक्षाविदों के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल चाढ़क सहित सीपीओ मनीष कुमार ने नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डाला। कॉलेज की साहित्यिक समिति ने पुलिस के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम की मेजबानी डॉ. कमलजीत कौर की ओर से की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. शिवानी कोतवाल ने आयोजकों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का अभार जताया।