कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में एनएसएस शीतकालीन शिविर के दौरान सोमवार को स्वयंसेवकों ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य रहने का संदेश दिया। शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवक अपने-अपने गांव में परिवार सहित स्थानीय लोगों को योग सिखाएंगे। शिविर का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रूपाली जसरोटिया और कॉलेज प्रधनाचार्य डॉ. संगीता सूदन की देखरेख आयोजित किया जा रहा है।