फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बसोहली उत्सव का हुआ शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। तीन दिवसीय बसोहली उत्सव का शुभारंभ हो गया। वीरवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में क्षेत्र की जीवंत सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष गुप्ता की ओर से डीडीसी अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल महान सिंह और एसीबी के निदेशक शक्ति पाठक की उपस्थिति में किया गया। प्रमुख सचिव ने बसोहली उत्सव को यहां के ऐतिहासिक गौरव और कला के साथ विरासत में इसकी समृद्ध परंपराओं को बहाल करने का माध्यम बताया। इसके लिए उन्होंने स्थानीय समुदाय, विशेष रूप से युवाओं से इस सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
डीडीसी अध्यक्ष ने बसोहली उत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बसोहली की कला, संस्कृति और विरासत को वैश्विक मंच पर लाने का एक उत्कृष्ट मंच है। उन्होंने बताया कि जल क्रीड़ा अकादमी की स्थापना और आगामी 3.5 करोड़ रुपये की कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) परियोजना से क्षेत्र के साहसिक पर्यटन और सांस्कृतिक स्वरूप को काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस वार्षिक आयोजन को सहयोग देने के लिए संस्कृति विभाग, कला एवं संस्कृति अकादमी और हस्तशिल्प एवं हथकरघा तथा पर्यटन विभागों के प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन

वहीं, एसीबी निदेशक ने देश की सबसे पुरानी रामलीलाओं में से एक बसोहली की 113 साल पूर्ण कर चुकी रामलीला का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से स्थानीय लोगों ने अपनी परंपराओं और विरासत के प्रति गहरे प्रेम का प्रमाण दिया है। कार्यक्रम में विश्वस्थली संस्था द्वारा बसोहली चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्कृति विभाग सचिव दीपिका शर्मा, सांस्कृतिक अकादमी सचिव हरविंदर कौर, जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास, अभिलेखागार और पुरातत्व निदेशक केके सिद्धा, हस्तशिल्प और हथकरघा के संयुक्त निदेशक, बीबीडीए के सीईओ अजीत सिंह, आईजीएनसीए की निदेशक अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें