फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जेल में कैदियों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के सहयोग से जिला जेल के कैदियों के साथ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कामिया सिंह अंदोत्रा की देखरेख में आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकुल उब्बट संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. मुकुल ने कैदियों से रूबरू होते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी किसी भी मुद्दे पर बात करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहे वह चिंता, अवसाद या तनाव में क्यों न हो सबसे पहले उसे खुले और स्वतंत्र होकर अपनी बात सांझा करनी होगी। उन्होंने कैदियों को आश्वासन दिया कि संबंधित डॉक्टर के साथ साझा की गई कोई भी समस्या गोपनीय रहती है और आवश्यकता पड़ने पर वे स्वतंत्र रूप से सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। डीएलएसए की ओर से कानूनी सहायता रक्षा वकील पुनीत कुमारी और निशांत सिंह ने भी उक्त विषय पर जेल कैदियों को संबोधित कर मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंद्र सिंह जम्वाल के निर्देश पर मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियां, उनके कानूनी अधिकार और मानसिक स्वास्थ्य भेदभाव, गोपनीयता और उपचार पर आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला जेल के स्टाफ सदस्यों के अलावा पैरा लीगल वालंटियर राहुल कुमार सहित 50 से ज्यादा कैदी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें