फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बाइक की टक्कर से मां-बच्ची घायल

Tue, 26 May 2026 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। धार सड़क पर सोमवार शाम को नगरोटा गुजरु में बाइक की टक्कर से मां और बच्ची घायल हो गए। पुलिस के अनुसार अज्ञात नंबर की मोटरसाइकिल ने पैदल जा रही महिला ममता देवी (27) पत्नी संजय कुमार और उनकी पुत्री भूमिका (1) निवासी कच्छीर तहसील रामकोट को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजन के सहयोग से दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र रामकोट में लाया गया। उपचार के बाद दोनों को आगे के इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें