फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हीरानगर में भी मेडिकल कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू

Thu, 02 Apr 2026 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हीरानगर में स्वास्थ्य कर्मी प्रदर्शन करते हुए संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हीरानगर। ढाई दिन के वेतन को लेकर हीरानगर में भी स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल शुरू हो गई है। यह हड़ताल 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक चलेगी। उपजिला अस्पताल हीरानगर में रूटीन स्वास्थ्य सेवाओं को ठप रखते हुए कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस मुद्दे को लेकर 12 मार्च, 24 मार्च और 25 मार्च को भी विरोध प्रदर्शन किए गए थे, लेकिन अब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हुई। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल के दौरान जिले भर में ओपीडी और आईपीडी सेवाएं प्रभावित रहेंगी जबकि केवल आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। मेडिकल कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस लंबे समय से लंबित मुद्दे का जल्द समाधान किया जाए, ताकि मरीजों और कर्मचारियों को आगे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें