बिलावर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने धार सड़क पर नयारु झरने के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 13 बोतल बरामद हुई। पुलिस आरोपी छंकार सिंह निवासी अगली धार रामकोट को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस थाने में एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद