बिलावर। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. हरविंदर सिंह को 72 घंटे की हड़ताल के संबंध में ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने ब्लॉक मेडिकल अधिकारी को बताया कि जनवरी 2026 के महीने में वित्त विभाग के निदेशक ने आदेश जारी कर स्वास्थ्य लैब टेक्नीशियन, ड्राइवर, सफाई कर्मी, सेनेटरी इंस्पेक्टर और एमटीएस के ढाई दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि विभाग में सेवाएं दे रहे यह कर्मचारी दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं। रोस्टर के अनुसार ड्राइवर, सफाई वाला, लैब टेक्नीशियन और अन्य कर्मचारी रात के समय में भी सेवाएं देते हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों के ढाई दिन के वेतन में कटौती के आदेश दिए गए जो सही नहीं है। संवाद