बिलावर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने शराब की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। धार सड़क पर जम्मू कश्मीर पुलिस टीम ने नाके के दौरान एक ऑल्टो को जांच के लिए रोका। इस दौरान कार में 180 मिलीलीटर शराब की 100 बोतल और 24 बियर के केन बरामद किए गए। पुलिस ने कार सवार दोनों आरोपियों अनिल गुप्ता निवासी दरुंग और वीरेंद्र सिंह निवासी रामपुर को गिरफ्तार कर अवैध शराब को जब्त कर लिया है। बिलावर पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद