बिलावर। धार डूगनु में जारी रामलीला मंचन में बाली-सुग्रीव युद्ध और बाली वध के दृश्य का मंचन किया गया। पहला दृश्य हनुमान और राम मिलन से शुरू हुआ। सीता हरण के बाद राम और लक्ष्मण जंगल में भटकते रहे इसी दौरान हनुमान से मिले। हनुमान श्रीराम और लक्ष्मण को कंधे पर बिठाकर सुग्रीव के पास ले गए। इसके बाद भगवान राम और सुग्रीव की मित्रता हो गई। सुग्रीव ने श्रीराम को अपने भाई बाली के बारे में बताया। इसके बाद बाली और सुग्रीव के बीच युद्ध हुआ। भगवान श्रीराम ने तीर चलाकर बालि का वध किया। इस दृश्य के बाद अंगद और बाली की पत्नी तारा के दृश्य का मंचन किया गया।