बिलावर। नवरात्र पर उपमंडल में अघोषित बिजली कटौती के कारण श्रद्धालुओं में रोष है। लोगों ने प्रशासन से निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की है। मुकेश गुप्ता, श्यामलाल, नीलम कुमार, विक्रम सिंह और रमेश सिंह ने बताया कि नवरात्र पर श्रद्धालु सुबह और शाम को भजन संकीर्तन करते हैं। ऐसे में विभाग बिजली कटौती कर रहा है। इससे मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना में दिक्कतें आ रही है। एडीसी ने बिजली विभाग को नवरात्र में निर्बाध बिजली सप्लाई के निर्देश दिए थे इसके बावजूद बिजली कटौती जारी है। लोगों ने जिला उपायुक्त से नवरात्र के दौरान निर्बाध बिजली सप्लाई की मांग की है। संवाद