फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मंदिर कमेटी के सदस्यों ने जोड़ेयां माता भवन के मार्ग से हटाई बर्फ

Wed, 18 Mar 2026 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जोडेयां माता मंदिर परिसर में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। चैत्र नवरात्र से ठीक पहले हुई ताजा बर्फबारी के बाद जोड़ेयां माता मंदिर परिसर और मंदिर आसपास के रास्तों पर बर्फ जम गई, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया था। 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्रों को ध्यान में रखते हुए कमेटी पहले ही तैयारियों में जुट गई है। जोड़ेया माता लंगर सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने मंदिर परिसर और आने-जाने वाले रास्तों से बर्फ हटाने का कार्य किया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान कई स्थानों पर 3 से 4 इंच तक बर्फ जमी, जबकि कुछ जगहों पर यह आधा फीट तक बर्फ जमा हुई थी। इसे कमेटी के सदस्यों ने कड़ी मेहनत के बाद हटा दिया है। कमेटी के अध्यक्ष सुशील बांजलिया ने बताया कि 19 तारीख से नवरात्र शुरू हो रहे हैं इसलिए कमेटी पूरी तरह से तैयारियों में लगी हुई है। बर्फ हटाकर रास्तों को साफ किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। बांजलिया ने प्रशासन से अनुरोध किया कि नवरात्रों के दौरान साफ-सफाई, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें