फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं

Tue, 17 Mar 2026 03:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। कठुआ विधायक डॉ. भारत भूषण ने जनता को कुल 1.26 करोड़ रुपये की तीन विकास परियोजनाएं समर्पित कीं। सोमवार को उन्होंने पटेल नगर कठुआ में गहरी नाली एवं गली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जिस पर 88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य डॉ. पाधा क्लीनिक से कपिल ठाकुर की दुकान तक शिव मंदिर मार्ग तक फैला है। इस परियोजना से पटेल नगर के 70 प्रतिशत से अधिक निवासी लाभान्वित होंगे। इसके बाद विधायक ने वार्ड नंबर 13 पारलीवंड कठुआ में गली एवं नाली का उद्घाटन किया। उन्होंने वार्ड नंबर 21 कठुआ में गहरी नाली एवं गली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। ये दोनों कार्य विधायक निधि के तहत 38 लाख रुपये की लागत से पूरे किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमनाथ डोगरा, सिटी मंडल अध्यक्ष राहुल देव, जिला सचिव भाजपा रविंदर पठानिया, मोहन मेहरा, उद्योगपति अशोक शर्मा, पूर्व मंडल प्रधान अजय शर्मा, सीमा कपूर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें