रामकोट। दुर्गा माता मंदिर काह नगरोटा गुजरु में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का वीरवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कथाव्यास विजय कृष्ण पाराशर ने शिव महापुराण का वर्णन करते हुए कहा कि मोक्ष प्राप्ति के लिए भगवान शिव की साधना जरूरी है और जो भक्त सच्चे भाव से ध्यान लगाता है उसे पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने शिव विवाह की कथा सुनाई। कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें दुर्गा माता मंदिर काह नगरोटा गुजरु परिसर में कथा सुनने पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया। संवाद