फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हेरोइन तस्करी मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया

Wed, 11 Mar 2026 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगरी पुलिस चौकी की टीम ने 160 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देर शाम पुख्ता जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी इलाके में युवाओं को अलग-अलग जगह छोटी मात्रा में नशा सप्लाई करने पहुंचा था। नगरी चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान फरमान निवासी कोटपुन्नू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी से मौके पर 160 ग्राम हेरोइन मिली है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें