फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित चार लोग घायल

Wed, 11 Mar 2026 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। पहला हादसा दियालाचक के सल्लन में हुआ जहां बाइक सवार सुशांत सिंह (21) पुत्र अशोक सिंह निवासी पक्का कोठा सड़क पर गाय से टकरा गया। दूसरी घटना शहर से सटे चक देसा सिंह गांव के पास हुई। यहां बाइक और लोड कैरियर की टक्कर में रमेश लाल (35) पुत्र बंसीलाल निवासी पल्ली मोड घायल हो गया।तीसरा हादसा जंगलोट गांव में हुआ जहां मोटरसाइकिल स्लिप हो जाने से महिला दीपू देवी (26) पत्नी प्रवीण सिंह निवासी जंगलोट गंभीर रूप से घायल हो गई। देर रात नगरी क्षेत्र के कल्याणपुर इलाके में एक बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें