फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नगर कमेटी ने चलाया सफाई अभियान

Sat, 07 Mar 2026 12:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। नगर कमेटी ने बिलावर कस्बे में शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान चलाया। साथ ही मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव किया गया। कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नगर कमेटी की टीम ने कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के साथ-साथ नाज खेल मैदान को जोड़ने वाले रास्ते और कस्बे में पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों की साफ-सफाई की। अधिकारी ने कहा कि कस्बे के अलग-अलग स्थानों में बनाई गई नालियों की साफ-सफाई करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई के अलावा नगर कमेटी की ओर से इलाके में फाॅगिंग की जा रही है। अधिकारी ने लोगों से आवाहन किया कि कचरा इधर-उधर न फेंके। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाली गाड़ी में ही कूड़ा डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें