कठुआ। कठुआ पुलिस ने अवैध खनन मामले में तीन वाहन जब्त किए। पहली कार्रवाई में पुलिस टीम ने नगरी चौकी प्रभारी के नेतृत्व में गूंद क्षेत्र में गश्त के दौरान एक डंपर जब्त किया गया। दूसरी कार्रवाई में थाना हीरानगर के एसएचओ इंस्पेक्टर अमित सांगड़ा के नेतृत्व में हरियाचक क्षेत्र में गश्त के दौरान एक अन्य डंपर जब्त किया गया। इसके अलावा थाना बसोहली के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश्वर सिंह की देखरेख में एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की गई जिसे चालक बिना ए फार्म के ले जा रहा था। संवाद